विद्यालय स्टाफ द्वारा शिक्षामित्र के जेवर की चोरी अभी तक नहीं लगा सुराग
पीड़ित महिला शिक्षा मित्र ने विवेचक पर लगाया आरोप
हुसैनगंज/फतेहपुर। जनपद फतेहपुर के हुसैनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घनसूरपुर विकासखंड भिटौरा जनपद फतेहपुर में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत हैं। पीड़िता कोमल देवी पत्नी धर्मेंद्र शुक्ला निवासी खंबापुर थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर की रहने वाली है। विगत दिनों 9 मई 2022 को शादी समारोह में सम्मिलित होने के लिए विद्यालय से छुट्टी लेकर गई हुई थी। शादी के उपरांत जब पीड़िता शिक्षण कार्य हेतु 13 मई 2022 को वापस विद्यालय आई तो अपने कीमती जेवरात जिसकी कीमत लगभग ₹800000 है। वैग साथ में लिए हुए थी। क्योंकि विद्यालय निवास स्थल के पहले ही स्थित है पीड़िता ने अपने जेवरात का बैग प्रधानाध्यापिका की जानकारी में एवं उनकी अनुमति से कार्यालय के अलमारी में रख कर चाभी प्रधानाध्यापिका को दे दिया और शिक्षण कार्य में व्यस्त हो गई। मध्यान भोजन अवकाश के बाद जब पीड़िता चाक लेने के लिए कार्यालय गई तो देखा की अलमारी खुली थी और जेवरात गायब थे। पीड़िता ने प्रधानाध्यापिका को अवगत कराया तथा पुलिस को सूचना दी पुलिस द्वारा जांच करने के बाद प्रधानाध्यापिका कुसुम सिंह, सहायक अध्यापिका शीला देवी, एवं रसोईया पूनम देवी तथा निर्मला देवी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई। 22 मई 2022 को 380 आईपीसी की धारा के तहत चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के लिए एस आई सुनील सिंह को नियुक्त किया गया किंतु पीड़िता के अनुसार आरोप लगाया गया कि विवेचक सुनील सिंह द्वारा जांच सही तरीके से नहीं की गई। आज 1 माह बीत जाने के उपरांत भी पीड़िता को उसका सामान वापस नहीं मिल पाया है ना ही किसी प्रकार की कोई कार्यवाही हुई है। जिससे क्षुद्ध होकर पीड़ित शिक्षामित्र कोमल देवी ने आज पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जिससे जल्द से जल्द पीड़ित का चोरी किया गया सामान वापस मिल सके और वह अपने शिक्षण कार्य को सुचारू रूप से जारी रख सकें।