आचार्य कुलम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान में महादेव का रुद्राभिषेक हुआ सम्पन्न।
फतेहपुर।आज सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पटेल नगर हनुमान मंदिर मैं आचार्यकुलम द्वारा चलाए जा रहे जन जागरण अभियान मैं मांस पर्यंत चलने वाले देवाधिदेव महादेव का अभिषेक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष अमित शुक्ला ने महादेव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की पश्चात आचार्यकुलम के आचार्य एवं संस्थापक विनोद शुक्ला, जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, गया प्रसाद मिश्रा, चंद्रिका शुक्ला आदि ने अमित शुक्ला को दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। साथ ही दिन प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी में हो रहे नित नए सोपान की ओर बढ़े ऐसी मंगल कामना की कार्यक्रम में रामाश्रय आर्य, बच्चा तिवारी, करण सिंह पटेल, गया प्रसाद मिश्रा आदि मौजूद रहे।