भाजयुमो निकलेगा हर घर तिरंगा यात्रा

 भाजयुमो निकलेगा हर घर तिरंगा यात्रा



फतेहपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भाजपा कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी कार्यक्रम हर घर तिरंगा अभियान पर वृहद रूप से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुद्र मिश्रा रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने की। बैठक में आगामी 9 तारीख से लेकर 15 तारीख तक की कार्य योजना तय कर मंडल स्तर तक पहुंचाने का काम किया गया। मुख्य वक्ता रुद्र मिश्रा ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को बताया कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत है जिसमें सभी भारतीयों का बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना स्वाभाविक है जिनके लिए युवा मोर्चा सेतु का काम करेगा। उन्होंने बताया कि आगामी 9 से 11 अगस्त के बीच फतेहपुर के सभी 23 मंडलों में तिरंगा यात्रा का भी आयोजन धूम धाम से किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिला पदाधिकारियों को प्रत्येक मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रत्येक मंडल में अधिकाधिक बाइक के साथ यात्रा निकालने की बात कही। इसके उपरांत 11 से 13 अगस्त तक प्रभात फेरी निकालकर लोगों को अपने एवं अपने आसपास के घरों में तिरंगा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित करने का काम किया जाएगा। वही 13 से 15 अगस्त के बीच सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को अपने घरों में तो ध्वज लगाना ही है साथ ही साथ प्रत्येक जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों को कम से कम 100 ध्वज लोगों के घरों में लगाकर राष्ट्रभक्ति की भावना से आच्छादित करने का काम भी करना होगा। वही जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि यदि हम घर में सबसे छोटे बच्चे से ध्वज लग जाते हैं तो एक आदमी जुड़ाव भी होगा तथा सबसे छोटा बच्चे के अंदर भी राष्ट्रभक्ति का भाव प्रज्वलाएमान होगा। वही अंत में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव कार्यक्रम हेतु रक्तदान शिविर लगवाने की भी बात आगामी 17 सितंबर को की गई। बैठक का संचालन कार्यक्रम संयोजक कोमल सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रसून तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडे, आशीष तिवारी, जिला मंत्री शुभम त्रिपाठी, राजवर्धन सिंह, कुलदीप मौर्य, रोहित कश्यप कार्यसमिति सदस्य अनुभव शुक्ला, गौरव चौहान, दुर्गेश तिवारी, रोहित शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख शिवम ओमर, मंडल अध्यक्ष किशन शुक्ला, अतीश पटेल, संदीप विश्वकर्मा, सचिन पांडेय, जुगेश सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, कोमल भदौरिया, आदि तमाम युवा साथी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ