बजरंग इंटर कॉलेज बांदा से तिरंगा जन जागरण यात्रा को जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने हरी झंडी दिखा रवाना किया गया
बांदा - पूरा मामला बांदा शहर के बजरंग इंटर कालेज में सुबह से ही दूर दराज से छात्रों के आने का सिलसिला शुरू हुआ।
सुबह 9 बजे सभी तीन हजार छात्रों को विद्यालय के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कर विद्यालय परिसर में कतार में बैठाया गया।
इसी क्रम में विद्यालय के प्राचार्य मेजर मिथिलेश पांडे ने छात्रों को बताया की शासन की मंशा के अनुरूप आजादी की 75 वी वर्ष गांठ की अमृत महोत्सव के रूप में तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर घर तक तिरंगा झंडा फहरा देश की शान तिरंगे का मान सम्मान बढ़ाने के लिए जनता को प्रेरित करना है।
आज इस जन जागरण यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा लगा कर तिरंगे की शान बढ़ाना है।
इस यात्रा को जिला अधिकारी अनुराग पटेल ने खुद बजरंग इंटर कॉलेज पहुंच कर राष्ट्र गान के बाद तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखा कर नगर भ्रमण के लिए रवाना किया ।
यह तिरंगा यात्रा पीली कोठी स्टेशन रोड राम लीला महेश्वरी देवी बाबू लाल चौराहा होते हुए वापस बजरंग इंटर कॉलेज पहुंची।
पूरी यात्रा के फोरन सभी छात्र बहुत ही उत्साहित दिखे।
इस यात्रा में बजरंग विद्यालय के एन सी सी टीचर मंगल सर वा बजरंग कालेज के सभी टीचर वा पूरे स्टाफ के साथ साथ विद्यालय के लगभग तीन हजार छात्र मौजूद रहे।