अलग-अलग सड़क हादसों में पांच घायल
फतेहपुर।जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत हुए सड़क हादसों के दौरान पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूमी निवासी विवेक की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका देवी आज सुबह दुकान सामान लेने जा रही थी जब वह सड़क पार करने लगी इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दिया जिससे वह घायल हो गई। इसी प्रकार बिंदकी कस्बा निवासी 56 वर्षीय जगन्नाथ साइकिल से बाजार जा रहा था। जैसे ही वह चौराहे पर पहुंचा तभी अज्ञात वाहन की टक्कर लग जाने से घायल हेा गया। इसी प्रकार हुसैनगंज कस्बा निवासी कुसुमी लाल का 30 वर्षीय पुत्र अजय बाइक से शहर आ रहा था। जब वह कस्बा से कुछ दूर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर बाइक गिर जाने से घायल हो गया। जबकि रायबरेली जनपद के थाना लालगंज निवासी रोहित कुमार का 27 वर्षीय पुत्र कुलदीप मार्ग दुर्घटना मंे घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया।