आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत अंतिम दिन निकाली गई तिरंगा रैली
पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन डॉक्टर राकेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर डायल 112 की तिरंगा झंडा रैली को किया रवाना
फतेहपुर। स्वतंत्रता का 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज अंतिम दिन सदर कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर चौराहे से पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज जोन डॉ राकेश सिंह द्वारा पीआरवी 112 के जवानों द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया पुलिस महानिरीक्षक द्वारा समस्त 112 के जवानों को देश प्रेम के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु तिरंगा रैली निकलवा कर प्रेरित किया गया तथा जवानों को इस कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक द्वारा शुभकामनाएं दी गई। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर दिनेश चंद्र मिश्र, क्षेत्राधिकारी जाफर गंज प्रगति यादव, प्रभारी निरीक्षक 112 शालिकराम वर्मा तथा तमाम अधिकारी कर्मचारी 112 के जवान रहे मौजूद।