नव युवक समिति ने संपन्न कराई नागनाथ लीला
बिंदकी फतेहपुर।अमौली विकास खंड के चांदपुर कस्बे में आयोजित एक दिवसीय कृष्ण लीला मंचन में नागनाथ लीला का मंचन किया गया। व्यवस्थापक राकेश द्विवेदी ने बताया कि श्री कृष्ण लीला का आयोजन 65 वर्ष से मंचन किया जा रहा है। अशोक द्विवेदी ने लीला की जानकारी देते हुए बताया कि श्रीकृष्ण अपने मित्रों के साथ यमुना नदी के किनारे गेंद खेल रहे होते हैं, उसी दौरान गेंद नदी में गिर जाती है। श्री कृष्ण नदी में गेंद लेने उतर जाते हैं एवं इसके उपरांत श्री कृष्ण अपनी नृत्य नीला का मंचन करते हैं। श्री कृष्ण कालिया नाग के ऊपर नृत्य करते हैं। लीला में आगे श्री कृष्ण द्वारा इंद्र के अहंकार का दमन भी किया गया एवं गोकुल वासियों द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। कंस को श्रीकृष्ण के बारे में जानकारी लग जाती है और श्रीकृष्ण को लेने के लिए अक्रूर को गोकुल भेजते हैं। अक्रूर श्री कृष्ण को लेकर मथुरा में पहुंचते हैं और वहां पर कुब्जा को श्राप से मुक्त करते है। मंचन अंत में श्री कृष्ण द्वारा कंस वध की लीला का मंचन किया गया। श्रीकृष्ण लीला में नव युवक समिति के सोनू गुप्ता , मोहित पांडे, अमित पांडे, पवन पांडे, अरविंद, राजन, हरिभान, कल्लू, समरजीत, सभी पदाधिकारियों द्वारा झाकियों के नगर भ्रमण के पश्चात लीला का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।