जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया निरीक्षण, लोगो को बाटी राहत सामग्री
यमुना का लगातार बढ़ रहा जल स्तर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश,
बांदा - जनपद में इस समय यमुना नदी का कहर चरम पर पहुंच गया है। लोगो में चारो तरफ अफरा तफरी का माहौल है। लोगो की समस्याओं को ध्यान में देखते हुए जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा इस दौरान भाजपा नेता अजय सिंह पटेल व उपजिलाधिकारी बबेरू रावेंद्र सिंह सहित मौजूद रहे आला अधिकारी
आपको बतादे की जनपद के तहसील बबेरू में यमुना नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विकास खण्ड बबेरू के ग्राम समगरा सहित कुल 10 ग्रामों/मजरों का जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल द्वारा उपजिलाधिकारी बबेरू रावेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) श्वेता साहू, तहसीलदार बबेरू के साथ का भ्रमण किया गया जिलाधिकारी द्वारा यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से 32 परिवारों के पानी से घिर जाने से सभी 32 परिवारों के 173 लोगों को निकालकर स्कूलों और ऊंचे स्थानों पर कैम्प बनाकर ठहराया गया तथा सभी को राहत सामग्री यथा लाईया, चना, गुड, दिया सलाई आदि राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ से प्रभावित परिवारों द्वारा मांग की गई कि प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी से उनके घर गिर जाते है। बाढ प्रभावित व्यक्तियों द्वारा किसी सुरक्षित स्थान पर आवासीय भूमि दिये जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी द्वारा तत्काल उपजिलाधिकारी, बबेरू को निर्देशित किया गया कि सभी की व्यक्तियों को चिन्हित करते हुये पात्रता की दशा में उपयुक्त स्थान पर आवसीय पट्टे दिये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करायें।
जिलाधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, बबेरू को निर्देशित किया गया कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुये लगातार क्षेत्र का भ्रमण करें तथा सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल अपने ग्रामों में निवास कर सर्तक दृष्टि बनाये रखें। यदि कोई भी अप्रिय स्थिति हो तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करें।