सपा सांसद बर्क का विवादित बयान: 'हमारी देशभक्ति झंडे पर नहीं', कांग्रेस नेता प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश को घेरा
न्यूज़।सपा सांसद के बयान को लेकर कांग्रेस ने अखिलेश यादव को घेरा है। सांसद के बयान के बाद सियासी घमासान भी मच चुका है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश यादव से सवाल किया है।अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का राष्ट्रीय ध्वज पर दिया गया बयान सियासी गलियारों के साथ ही देश में चर्चा का विषय बना है। सोशल मीडिया पर कोई उन्हें इस बयान के लिए लताड़ रहा है तो कोई सपा मुखिया अखिलेश यादव से सवाल पूछ रहा है। ऐसा ही एक सवाल कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अखिलेश से किया है। उनके सवाल से पहले आपको बर्क के उस बयान के बारे में बताते हैं जो उन्हें राष्ट्रीय ध्वज पर दिया हैबर्क ने कहा कि हमारी देशभक्ति झंडे पर नहीं है। हमारी देशभक्ति कुर्बानी पर है। इस देश के लिए हम क्या कुर्बानी दे रहे हैं, क्या कुर्बानी दी है और क्या कुर्बानी देंगे, ये महत्वपूर्ण है। हर घर तिरंगा के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये अपनी मर्जी है कोई घर पर झंडा लगाए या न लगाए। तिरंगे को घर पर लगाना अनिवार्य नहीं होना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए कोई न्योता नहीं मिला है।