हर घर तिरंगा फहराने के लिए व्यापार मंडल ने जिला जेल पहुंच कर बंदी महिला व पुरुषों से राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कराने हेतु जेल अधीक्षक से मांगी सहमति

 हर घर तिरंगा फहराने के लिए व्यापार मंडल ने जिला जेल पहुंच कर बंदी महिला व पुरुषों से राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण कराने हेतु जेल अधीक्षक से मांगी सहमति



फतेहपुर।75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा झंडा फहराने के उपलक्ष्य में  उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने  जिला कारागार के  जेल अधीक्षक मो o अकरम जी के दिशा निर्देश में  बन्दी महिलाओ व पुरुषों से राष्टीय ध्वज का निर्माण कराने हेतु सहमति प्रदान की गई है जिसके अन्तर्गत उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश ने जेल अधीक्षक  मोo अकरम जी को तिरंगे के कपड़े उपलब्ध कराये है जिससे जिला कारागार में बन्दी महिलाओ पुरुषों द्वारा तिरंगे झंडे बनाये जायेगे 1 हजार राष्टीयध्वज का निर्माण कराते हर घर तिरंगा अभियान को गति प्रदान की जायेगी,जेल अधीक्षक अकरम ने संदेश में कहा हर घर तिरंगा पर्व को धूमधाम से मनाने में बन्दियों के सहयोग से तिरंगे झंडे का निर्माण कराया जा रहा है व्यापार मण्डल संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने कहा समस्त पदाधिकारियों/व्यापारियों के सहयोग से 1 हजार झंडे का निर्माण कराते हर घर तिरंगा का वितरण किया जाएगा अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा उपाध्यक्ष श्रवण कुमार दीछित जिला महासचिव चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष मो oअंजुम युवा महामंत्री  अशरफ अली शिवम कुमार की उपस्थित रही

टिप्पणियाँ