स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जेल पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व कैदियों को वितरित की गई मिठाई

 स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जेल पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व कैदियों को वितरित की गई मिठाई



फतेहपुर। जिला कारागार फतेहपुर में सोमवार को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कारागार के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक मो० अकरम खान द्वारा ध्वजा रोहण किया गया तथा राष्ट्रगान गाया गया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कैदियों को विशेष व्यंजन दिए गए। 15 अगस्त को जेल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही कैदियों के मनोरंजन के लिए कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। जेल प्रशासन ने इस राष्ट्रीय पर्व के लिए विशेष तैयारियां की थी। जेल सुपरिंटेंडेंट एमएन खान के अनुसार जेल में ध्वज फहराया जाएगा। इस मौके मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अधिकारी स्रुति शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर सभी कैदियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया। इसके बाद कैदियों द्वारा देश भक्ति से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। दोपहर को कैदियों को खाने में जेल में तैयार किए गए व्यंजन दिए गए। खान के अनुसार जेल में 1600 कैदियों को रखने की क्षमता है। 

जेल शिक्षकों को दिया गया प्रशंसा चिन्ह

जेल अध्यापक अक्षय प्रताप सिंह और उर्दू अनुवादक रूखसाना परवीन को डीजी जेल से प्राप्त प्रशंसा पत्र दिया गया। महिला हेड वार्ड श्रीमती मधुर पाल को डीजी जेल से प्राप्त प्रशंसा चिन्ह (गोल्ड) तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने कारागार सर्किल में झण्डारोहण करने के उपरान्त जेल परिसर में  पौधा भी लगाया। 

डीएम ने स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर अर्पित किए पुष्प

जिलाधिकारी श्रुति ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्यामलाल गुप्त पार्षद के चित्र पर पुष्प अर्पण किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी श्यामलाल गुप्त पार्षद के जीवन पर प्रकाश डाला। 

कारागार बंदियों ने पेश की मनमोहक प्रस्तुति

कारागार में बंदियों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। देशभक्ति गीत, नाटक, भजन, जादू का खेल, गजल तथा डांस आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। महिला बन्दियों के बच्चों द्वारा भी देशभक्ति के गीत पर सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जेल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरित किये गये। पुरस्कार वितरण की व्यवस्था ब्रह्मकुमारी प्रजापिता केन्द्र ज्वालागंज तथा ट्ूथ मिशन स्कूल के द्वारा की गयी। जिलाधिकारी द्वारा महिला बंदियों के बच्चों को फल, मिठाई लैक्स आदि दिये। 

इन लोगों का कार्यक्रम में रहा विशेष योगदान

कार्यक्रम की तैयारी में जेल अध्यापक अक्षय प्रताप सिंह की विशेष भूमिका रही। इस अवसर पर महिला टीचर सीमा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शबीना जाफरी, आरसेटी के डायरेक्टर के अतिरिक्त जेलर सुरेश चन्द्र उपजेलर, अंजनी कुमार तथा रविशंकर, हेड वार्डर अजयवर्धन व नरवीर बार्डर संजय, अनूप तथा महिला वार्डर अमृता उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका अर्चना सिंह द्वारा किया गया।

टिप्पणियाँ