जनपद न्यायालय परिसर में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी/ एसटी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर विशेष लोक अदालत का किया शुभारंभ
फतेहपुर।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर सचिव पूर्ण कालिक ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के दिशा निर्देशन में दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर में दिनांक-26, 27, 28 एवं 29.09.2022 को आयोजित होने वाली धारा 138 एन.आई. एक्ट के अन्र्तगत विशेष लोक अदालत का शुभारम्भ। पृथ्वीपाल यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. के कर कमलो द्वारा माॅं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
उक्त विशेष लोक अदालत के उद्धाटन में अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रविकान्त द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पाक्सो कोर्ट प्रथम, अनिल कुमार VI अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,कोर्ट न. 06, श्रीमती नित्या पाण्डेय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. प्रथम, श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एफ.टी.सी. द्वितीय, श्रीमती मंजू कुमारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, राजबाबू सिविल जज सी.डि. श्रीमती अनुराधा शुक्ला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, श्रीमती रोमा गुप्ता सचिव (पूर्ण कालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर, महेन्द्र सिंह पासवान सिविल जज सी.डि./एफ.टी.सी, सु.श्री. गंगां शर्मा सिविल जज जू0डि0, श्रीमती अमीय भाषिनी अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 03,रजत कुमार यादव, अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 04, श्रीमती नन्दनी उपाध्याय, अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 07, रोहित शाही, अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 01, अरुण यादव अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 02, मनोज कुमार भास्कर ,अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 06, अभिषेक कुमार, अपर सिविल जज(जू.डि.) /कोर्ट न. 05, सु.श्री. प्रीति यादव सिविल जज जू0डि0/एफ.टी.सी./सी.ए.डब्लू, विशाल शर्मा सिविल जज जू0डि0/एफ.टी.सी. आदि उपस्थित रहे।
पृथ्वीपाल यादव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.सी./एस.टी. ने उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारीगणो से न्यायालयो में लम्बित एन.आईएक्ट की धारा-138 के अंतर्गत एन.आई.एक्ट. की विशेष लोक अदालत में चिन्हित वादो का अधिकाधिक संख्या में सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त एन.आई.एक्ट. की विशेष लोक अदालत में श्रीमती अनुराधा शुक्ला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम, द्वारा.02 वादो का निस्तारण, महेन्द्र सिंह पासवान सिविल जज सी.डि./एफ.टी.सी, द्वारा 02 वादो का निस्तारण, श्रीमती अमीय भाषिनी अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 03 द्वारा. 02 वादो का निस्तारण, रजत कुमार यादव, अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 04 द्वारा 08 वादो का निस्तारण, श्रीमती नन्दनी उपाध्याय, अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 07 द्वारा 03 वादो का निस्तारण, रोहित शाही, अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 01 द्वारा 01.वादो का निस्तारण, अरुण यादव अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 02 द्वारा 01 वादो का निस्तारण, मनोज कुमार भास्कर अपर सिविल जज (जू.डि.)/कोर्ट न. 06, द्वारा 01 वादो का निस्तारण,अभिषेक कुमार अपर सिविल जज(जू.डि.) /कोर्ट न. 05 द्वारा 02 वादो का निस्तारण, श्री आदित्य रंजन सिविल जज (जू.डि.) खागा-फतेहपुर द्वारा 01 वाद का निस्तारण, विशाल शर्मा सिविल जज जू0डि0/एफ.टी.सी. द्वारा 05 वादों का निस्तारण कर कुल 28 वादो का निस्तारण किया गया।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एस.सी./एस.टी./प्रभारी जपनद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पृथ्वीपाल यादव द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण, अधिवक्ताओं, जिला बार एसोसिएशन, फतेहपुर के अध्यक्ष, समस्त पदाधिकारियों एवं मीडियाकर्मियों को विशेष लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु हार्दिक अभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।