बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा दी जा रही सहायता: साध्वी निरंजन ज्योति
सात बाढ़ पीड़ितों को दिए गए प्रमाण पत्र
प्रत्येक बाढ़ पीड़ित के खाते में गए 3200 सौ रुपए
बिंदकी फतेहपुर।बाढ़ पीड़ितों को सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने नगर के तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी के कार्यालय में बाढ़ पीड़ितों को सहायता प्रमाण पत्र देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य कि जिन लोगों के भी बाढ़ के चलते आंशिक रूप से या पूर्ण रूप से घर गिर गए हैं उनकी गृहस्थी का नुकसान हुआ है उन सभी लोगों को सरकार द्वारा सहायता प्रदान की जा रही है उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यमुना नदी में आई बाढ़ के कारण चांदपुर क्षेत्र के दपसौरा परसेढ़ा व गंगौली गांव के लोगों का नुकसान हुआ था इसी के चलते सहायता प्रदान की जा रही है इस मौके पर उप जिलाधिकारी अंजू वर्मा ने बताया कि प्रत्येक बाढ़ पीड़ित के खाते में 32 सौ रुपए सीधे खाते में जाएंगे इसी सहायता राशि के प्रमाण पत्र बाढ़ पीड़ितों को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा दिए गए हैं