राशन कार्ड धारकों को 14 से 20 अक्टूबर तक मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न

 राशन कार्ड धारकों को 14 से 20 अक्टूबर तक मिलेगा निशुल्क खाद्यान्न



फतेहपुर।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि दिनांक 12 अक्टूबर, 2022 के माध्यम से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों से सम्बद्ध यूनिटों पर प्रति यूनिट 05 किग्रा खाद्यान्न (चावल) का निःशुल्क वितरण माह अगस्त, 2022 के सापेक्ष माह अक्टूबर 2022 में दिनांक 14.10.2022 से 20.10.2022 के मध्य कराये जाने के निर्देश दिये गये है।

अतः एतद्द्वारा जनपद फतेहपुर के अन्त्योदय अन्न योजना एवं पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों को सूचित किया जाता है, कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डधारकों से सम्बद्ध यूनिटों पर प्रति यूनिट 05 किग्रा0 चावल का निःशुल्क वितरण माह अगस्त, 2022 के सापेक्ष माह अक्टूबर, 2022 में दिनांक 14.10.2022 से 20.10.2022 के मध्य किया जायेगा। जिन कार्डधारकों को आधार प्रमाणीकरण से खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित रह जाते है तो उन्हें मोबाइल ओ०टी०पी० वेरीफिकेशन के माध्यम से माह सितम्बर, 2022 में दिनांक 20.10.2022 को प्राप्त कर सकेगें। राशन कार्डधारकों को पोर्टबिलटी के अन्तर्गत खाद्यान प्राप्त करने की सुविधा अनुमन्य रहेगी कार्डधारक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से उपरोक्तानुसार अतिरिक्त योजना का खाद्यान्न नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में कोविड-19 के दृष्टिगत शासन के निर्देशों के अनुसार सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये मास्क व सेनेटाइजर व साबुन आदि को प्रयोग कर हस्तप्रक्षालन कर आवश्यक वस्तुयें प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। उचित दर विक्रेता द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता बरती जाने पर उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी साथ ही समस्त पूर्ति निरीक्षक एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को निर्देशित किया जाता है, कि वह उपरोक्तानुसार वितरण पर सतत् निगरानी रखेंगे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता को गम्भीरता से लिया जायेगा।

टिप्पणियाँ