समाजवादी कार्यकर्ताओं ने धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित किया
फतेहपुर। जनपद के अमौली विकासखंड क्षेत्र के गांव प्राथमिक विद्यालय ऊदुपुर में आज समाजवादी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम को मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर शोक जताया है। मुलायम सिंह यादव 82 वर्ष के थे और बीते 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे।उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। समाजवादी कार्यकर्ता ने अपने शोक संदेश में कहा कि समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव (नेताजी) के निधन का समाचार भारतीय लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है। यूपी के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की। वे आजीवन सांप्रदायिकता के खिलाफ खड़े रहे। मुलायम सिंह की तस्वीर पर श्रद्धांजलि दिया जो जमीन से जुड़े हुए थे। इस मौके पर ग्रामीण वह समाजवादी कार्यकर्ताओं ने माननीय नेता जी मुलायम सिंह यादव की तस्वीर में पुष्प अर्पण कर शोक प्रकट किया इस मौके पर युवा यादव महासभा के जिला अध्यक्ष अतुल यादव जी वरिष्ठ मीडिया प्रभारी सुघर सिंह यादव अजीत यादव जिला उपाध्यक्ष फतेहपुर विधानसभा जहानाबाद उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह यादव अमन खान,अजय यादव ललित पटेल आदि लोग मौजूद रहे!