भक्तों ने नम आंखों से माता रानी के प्रतिमाओं का किया विसर्जन, उमड़ा विशाल जनसैलाब

  भक्तों ने नम आंखों से माता रानी के प्रतिमाओं का किया विसर्जन, उमड़ा विशाल जनसैलाब




बांदा - नवरात्र के बाद आज विजयदशमी के दिन नम आंखों से भक्तों ने मां को दी विदाई, गाजेबाजे के साथ दुर्गा प्रतिमाए केन नदी मे विसर्जित की गई।जनपद में धूमधाम से भक्तों ने मां के जयकारे लगाते हुए मां की विदाई में सम्मलित हुए, मां जगदंबे के विसर्जन जुलूस में लाखों की संख्या में उमड़े भक्त इसी दौरान बांदा केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति के निर्णायक मंडल टीम के द्वारा पंडाल टीम को पुरस्कृत भी किया गया।  सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से तैनात पुलिस कर्मी केन नदी सहित अन्य चौराहे पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे 

आपको बता दें कि शारदीय  नवरात्र के आज दसवां दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तों ने नम आंखों के साथ किया। सुबह से ही देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए रोडो में लाइन लगी रही। जनपद बांदा में सैकड़ों की तादाद में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। वही माता रानी की मूर्ति विसर्जन के बाद लोग दुखी मन से घर वापस हुए। आपको बता दें कि शारदीय नवरात्र की दशमी तिथि अर्थात विजयादशमी पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा पंडालों में सप्तमी तिथि से चल रही पूजा समाप्त होने के बाद भक्त नम आंखों से मां की मूर्ति का विसर्जन किया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से चाक-चौबंद व्यवस्थाएं की गई जनपद में शांतिपूर्ण माहौल के साथ मां दुर्गा का मूर्ति विसर्जन किया गया।

टिप्पणियाँ