बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 147 वी जयंती
ध्वजा रोहन के उपरांत शहर के विभिन्न चौराहों में निकाली गई शोभायात्रा
फतेहपुर।लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के तत्वाधान में अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 147 वी जयंती के शुभ अवसर पर पटेल नगर चौराहा में आज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से मनाई गई
सर्वप्रथम पटेल जी प्रतिमा स्थल पर राष्ट्रीय ध्वजारोहण पूर्व प्रधानाध्यापक श्री राम विशाल पटेल जी सहायक संख्या अधिकारी सुखलाल दिवाकर जी तथा श्री राम सिंह पटेल जी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया तत्पश्चात माननीय मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल जी एवं प्रतिष्ठित व्यवसाई सुरेश सचान जी फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह तथा समस्त पदाधिकारियों एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा में माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया तत्पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक नगर फतेहपुर श्री वीर सिंह एवं फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर अखंड विशाल रथ यात्रा को रवाना किया अखंड विशाल रथ यात्रा सदर हॉस्पिटल ज्वालागंज वर्मा तिराहा राधानगर जुनिहा चौराहा अवंतीबाई चौराहा क्षत्रपति साहूजी चौराहा लाल बहादुर शास्त्री चौराहा गणेश शंकर विद्यार्थी चौराहा होते हुए पटेल जी प्रतिमा स्थल पटेल नगर फतेहपुर में समापन हुआ मार्ग में पड़ने वाले सभी महापुरुष की प्रतिमाओं में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया तथा महापुरुषों के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के कृतित्व व्यक्तित्व के साथ उल्लेख किया गया मुख्य रूप से कार्यक्रम में फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जन सेवक राजेश सिंह बाबा रामसनेही आचार्य कमलेश योगी सौम्या पटेल शिवजी मोहम्मद अनस मुकेश भारती राम सागर वर्मा राम सागर वर्मा जय करण पटेल जगतपाल कुरील वीरेंद्र सिंह भगत सिंह चौहान महेंद्र सिंह शशिकांत यादव कौशल किशोर मिश्रा नरेश सिंह अंशु हाड़ा रामशंकर शुक्ला सुमेर लाल सोनी समस्त पदाधिकारियों सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे