जिला गंगा समिति एवं गंगा बचाओ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में फतेहपुर का 196 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

 जिला गंगा समिति एवं गंगा बचाओ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में फतेहपुर का 196 वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया



फतेहपुर।जिला गंगा समिति एवं गंगा  बचाओ सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में  कलेक्ट्रेट के गांधी मैदान में फतेहपुर का 196वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल के नेतृत्व में फतेहपुर स्थापना दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी विनय पाठक व अपार जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र सिंह,उप जिलाधिकारी अवधेश निगम ने  दीप प्रज्वलन कर व केक काटकर फतेहपुर स्थापना दिवस की वर्षगांठ मनाई इस अवसर पर गायत्री परिवार, बार एसोसिएशन, जिला पत्रकार संघ, प्रेस क्लब,व्यापार मंडल, जिला अपराध निरोधक समिति, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, नमामि गंगे अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर स्थापना दिवस पर आपसी एकता व सौहार्द के साथ रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल संयोजक नमामि गंगे ने कहा कि उनकी कोशिश है फतेहपुर में हमेशा अमन चैन बना रहे और लोग इसी तरह एक दूसरे का साथ देते रहें इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी धीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी नंद कुमार मौर्य, उप जिलाधिकारी प्रभाकर त्रिपाठी  क्षेत्रीय वन अधिकारी आर एल सैनी,जेल पर्वेक्षक विपिन बिहारी शरन,  पूर्व अध्यक्ष  बार एसोसिएशन  सुशील मिश्रा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा,फरहत सिद्दीकी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव , प्रेम शंकर त्रिवेदी, गायत्री परिवार के डॉक्टर आरपी दीक्षित, संजय गुप्ता अजय गुप्ता सुनीता गुप्ता,साधना शुक्ला,गिरधारी लाल गुप्ता, रविंद्र सिंह, ज्ञान चन्द्र गुप्ता,सरजू प्रसाद शुक्ला, वेद गुप्ता, रामस्वरूप गुप्ता,शशि भूषण त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, अनित अग्रहरी, सुरेंद्र पाठक,राकेश कुमार, आशीष अग्रहरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ