कृषि विभाग ने पराली न जलाने को किया जागरूक

 कृषि विभाग ने पराली न जलाने को किया जागरूक



पराली को नष्ट करने को रसायन वितरित किया


फतेहपुर। जहानाबाद विधानसभा के देवमई ब्लॉक के करचलपुर गांव में कृषि विभाग की टीम ने पराली जलाने के लिए किसानों को जागरूक किया। न्याय पंचायत स्तर पर चलाए गए अभियान के तहत किसानों को पराली को खेत में नष्ट करने की विधि और रसायन निशुल्क वितरित किया गया। कृषि विभाग के तकनीकी सहायक विमल कुमार तथा क्षेत्रीय तकनीकी प्रबंधक संजय सिंह ने पराली नष्ट करने की विधि बताई। खेत में पराली सड़ने से उर्वरा शक्ति खेतों को मिलेगी। किसानों को पूसा बेस्ट डी कंपोजर रसायन  प्रदान किया गया। 10 लीटर पानी में 500 ग्राम गुड 1 किलो 500 ग्राम बेसन और रसायन को डालकर चार से 5 दिन छाया में रख दें। 200 लीटर पानी में तैयार रसायन को मिलाकर पराली में छिड़काव कर दें। पराली खेतों में सडकर कंपोस्ट खाद का काम करेगी।

ग्राम प्रधान चंद्रपाल, महावीर शिवहरे, दिलीप कुशवाहा, रविंद्र रैदास, योगेंद्र चौहान आदि किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ