चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल

 चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल



पति की हालत गंभीर हैलट अस्पताल कानपुर रेफर


बिंदकी फतेहपुर।तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपत्ति घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा घायल दंपत्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तेंदुली गांव के समीप तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार अवधेश साहू उम्र 55 वर्ष तथा उनकी पत्नी ममता देवी उम्र 52 वर्ष निवासी लंका रोड कस्बा बिंदकी कोतवाली बिंदकी जनपद फतेहपुर दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा घायल दंपति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया जिसमें अवधेश साहू की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद हैलट अस्पताल रेफर कर दिया बताया जाता है कि अवधेश साहू अपनी पत्नी ममता देवी के साथ बाइक द्वारा कानपुर जा रहे थे तभी रास्ते में चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते दोनों घायल हो गए जिसमें अवधेश साहू की हालत गंभीर बताई जाती है।

टिप्पणियाँ