, सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार,

 , सर्द हवाओं से ठिठुरे लोग, धीमी हुई वाहनों की रफ्तार, 




बांदा -  ठंड और कोहरा ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया लगातार ठंड से ठिठुरन बढ़ती जा रही है तापमान में लगातार गिरावट हो रही है जिसके कारण लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हैं। सुबह से ही कोहरा आसमान में छाया हुआ नजर आता है जिससे यातायात रफ्तार धीमी गति से चलती हुई दिखी, इस तरह के कोहरे और ठंड में सफर करते ठीक है उड़ते हुए नजर आए 

 सीत लहर से जन‌जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। दिसंम्बर 2022 के अंतिम दिनों में आसमान में घना कोहरा छाया हुआ है सर्दी से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है सबसे बड़ी समस्या उन लोगों के साथ है जो सड़कों किनारे अपना जीवन यापन करते हैं या मजदूर तबके के लोग हैं। क्योंकि ज्यादा ठंडे में मजदूरों को काम मिलना भी कम हो जाता है जिससे उन्हें अपनी गृहस्थी चलाने में भी भारी संकट का सामना करना पड़ता है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा ठंड को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं रैन बसेरा एवं सभी सार्वजनिक स्थलों व चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कराए जाने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं

 बात करे जनपद बांदा सहित पूरे बुंदेलखंड में दिसम्बर  साल  2022के आखिरी दिनो में घना कोहरा छाया रहा, कड़ाके के सर्दी गलन से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है, आज  सुबह से ही आसमान में घना कोहरा छाया रहा है, रोड में आने जाने वाले वाहन दिन में भी लाइट जला कर धीमी गति से चल रहे घना कोहरा होने की वजह से लोग भी अपने घरों से कम ही  बाहर निकले हैं,  लोगों ने बताया कि अब सर्दी गलन और बढ़ गई है,। कोई बहुत ही आवश्यक कार्य होता है तभी मजबूरी में बाहर निकलना पड़ता है

 घने कोहरे, ठंड व गलन से जूझ रहे लोगों की मुसीबत और बढ़ गई है।  सुबह काफी घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। धुंध के चलते नेशनल हाईवे हो या फिर अन्य मार्ग, वाहन रेंगते हुए चले। बढ़ते दिन के साथ  कोहरा भी छठ गया लेकिन सर्द हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर है। 

पिछले कई दिनों से ठंड व गलन से लोग परेशान हैं। कोहरे व ठंड के चलते सुबह और शाम को सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है, जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से निकले, वे खुद को गर्म रखने के लिए परेशान रहे। सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों व मजदूर तबके के लोगों को उठानी पड़ रही है। मजदूरों को ठंड के इस मौसम में काम काम मिल रहा है। गरीब तबके के लोग ठंड से कांपते दिख रहे हैं। नगर पालिका परिषद ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की गई है, 

उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के  जिलाधिकारी को सर्दी गलन के बचाव हेतु सामुचित व्यवस्था कराने के निर्देश भी दिए हैं, रैन बसेरा, शहर में अलाव जलाने व रैन बसेरों में ठंड से बचाने हेतु उचित व्यवस्थाएं करने के आदेश दिए गए। तो ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश अनुसार जिलाधिकारी बांदा के द्वारा भी रैन बसेरा एवं सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व  उमाकांत त्रिपाठी ने बताया है कि वर्तमान आमजनमानस को उक्त आपदा से तत्काल राहत प्रदान करने की शासन की मंशा के क्रम मे व्यापक रूप से होने वाली जन-धन की क्षति को न्यून करने हेतु विभागवार कार्य ससमय पूर्ण किए जाने के आदेश दिए गए है। 

 सडको की मरम्मत एवं अन्य कार्य- कोहरे के दौरान सम्भाति दुर्घटनाओं को रोकने के लिये सड़को पर बने गढढों की मरम्मत का कार्य तत्काल पूर्ण कराया जाये साथ ही डिवाइडर की मरम्मत एवं मानक के अनुसार उनका रंग रोगन कार्य पूर्ण हो । अति संवेदनशील स्थल, जहाँ प्रायः दुर्घटनाये होती है को सूचीबद्ध कर दुर्घटना अवरोधक / रक्षात्मक कार्य पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वाहनों पर चेतावनी स्टीकर / रेडियम- कोहरे के दौरान दृश्यता बढ़ाने हेतु समस्त वाहनों पर नियमानुसार रंगीन चेतावनी स्टीकर लगवाना सुनिश्चित करें जिससे की वाहनों के मध्य उचित दूरी बनी रहे तथा दुर्घटनों की सम्भावना को न्यून किया जा सके।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र