सेवायोजन कार्यालय कर्मचारी ने इंसानियत दिखाते हुए ठंड से ग्रसित पक्षी की बचाई जान

 सेवायोजन कार्यालय कर्मचारी ने इंसानियत दिखाते हुए ठंड से ग्रसित पक्षी की बचाई जान



फतेहपुर।नव वर्ष 2023 जनवरी माह में पड़ रही कड़क ठंड से प्रदेश के कई शहरों में लगातार लोगों की मौतें हो रही हैं। लोग पूनम हवाओं के बीच घने कोहरे में गिरते हुए कड़क सर्दी का एहसास कर रहे हैं जिससे बचाव के लिए अपने-अपने प्रयत्न जारी है। इसी तरह फतेहपुर में भी ठिठुरती ठंड के चलते कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। इसके अलावा इस ठिठुरती ठंड में पशु पक्षी भी सुरक्षित नहीं हैं। विदित हो कि शहर के आईटीआई रोड में स्थित सेवायोजन कार्यालय के गेट के पास एक पक्षी ठंड के लगने के कारण ऊपर से अचेत अवस्था में सड़क पर गिर पड़ा। उसी दौरान सेवायोजन कार्यालय में कार्यरत संदीप कुमार नामक एक कर्मचारी की नजर उस पक्षी पर पड़ी और उसने जाकर देखा तो पक्षी जीवित था किंतु अचेत अवस्था में सड़क के बीच पड़ा हुआ था। उपरोक्त कर्मचारी ने उस पक्षी को उठाया और सेवायोजन कार्यालय के अंदर ले गया। जब इस बात की जानकारी सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह को हुई तो उन्होंने अलाव की व्यवस्था करवाई और अचेत पक्षी को आग के समीप रख दिया जिससे अचेत पक्षी के हालत में सुधार हुआ। उपरोक्त अधिकारी व उनके कर्मचारियों ने पक्षी की जान बचा कर इंसानियत दिखाते हुए मानवता की मिसाल कायम की। बेजुबान पशु - पक्षी का सहारा इंसान ही है।

टिप्पणियाँ