सड़क सुरक्षा माह प्रचार वाहन को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 सड़क सुरक्षा माह प्रचार वाहन को एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना



फतेहपुर।सड़क सुरक्षा माह(05 जनवरी से 04 फरवरी 2023) के कार्यक्रम का शुभारम्भ  सम्राट अशोक तिराहा फतेहपुर में सम्राट अशोक की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर  पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने रवाना किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करे। जीवन अनमोल थोडी सी लापरवाही में जीवन खराब हो सकता है। वाहनों को तेजी गति से न चलाये। वाहन हेलमेट पहनकर, शीटबेल्ट बांधकर,  यातायात के नियमों का पालन करते हुये वाहन चलाये। सड़को में चिन्ह, संकेतों का पालन करे। उन्होने ने नागरिकों को अनुशासन में रहकर नियमो का  पालन करने के प्रति जागरूक किया। कभी भी सड़क की गलत साइड का प्रयोग न करे। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नही चलाउगा, कभी भी वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नही करूंगा। हमेंशा ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन के अन्य सभी प्रपत्र साथ में रखुंगा। कभी भी तेज गति से वाहन नही चलाउंगा। हमेंशा एंबुलेंस एवं अग्निशमन वाहन को आगे जाने के लिए तुरन्त साइड दे , वाहन ओवरटेक न करे, के बारे में जरूर बताए। ताकि दुर्घटनाओं से नागरिको को बचाया जा सके। यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट बांटकर जागरूक किया गया।

 *सड़क सुरक्षा शपथ*

प्रतिज्ञा करते हैं कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा हेतु सदैव-

◆दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनेंगे।

◆वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट पहनेंगे।

◆तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलायेंगे।

◆लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे।

◆गलत दिशा में वाहन नहीं चलायेंगे।

◆वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे।

◆शराब पीकर या नशें की हालत में गाड़ी नहीं चलाएंगे।

◆सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर ए0आर0टी0ओ प्रवर्तन सुरेश चंद्र, यात्री कर अधिकारी जी0 एन0 मिश्रा,पुलिस क्षेत्राधिकारी, अशोक तपस्वी सहित अन्य संबंधित गण उपस्थिति रहे।

टिप्पणियाँ