हज यात्रा 2023 हेतु 10 फरवरी से 10 मार्च तक करें ऑनलाइन आवेदन
यात्रियों की सुविधा के लिए ई सुविधा केंद्र हज फैसिलिटेशन सेंटर किए गए स्थापित
फतेहपुर।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज-2023 हेतु ऑनलाइन आवेदन दिनांक 10 फरवरी 2023 से आरम्भ होकर अन्तिम तिथि 10 मार्च 2023 तक जारी रहेगा। हज-2023 के यात्रियों के सुविधा हेतु ऑनलाइन आवेदन करने तथा जारी आवश्यक निर्देशों की जानकारी हेतु निम्नलिखित ज ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलिटेशन सेन्टर स्थापित किये गये है।
◆ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलीटेशन सेन्टर का नाम-मदरसा शमशुल उलूम,पता-सनगाँव, फतेहपुर, नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य का नाम- उबैदुर्रहमान,मोबाइल नंबर-9793217681-
◆ई-सुविधा केन्द्र / हज फैसिलीटेशन सेन्टर का नाम-मदरसा मदीनतुल उलूम,पता-हथगाम, फतेहपुर, नोडल अधिकारी प्रधानाचार्य का नाम- मो० आसिम,मोबाइल नंबर-9889061602-
अतः हज-2023 के यात्रियों को सूचित किया जाता है कि उक्त हज ई-सुविधा केन्द्र / हज फॅसिलीटेशन सेन्टर से ऑनलाइन आवेदन करने तथा जारी आवश्यक निर्देशों की जानकारी हेतु सम्पर्क करें।