मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन दुर्गा शंकर मिश्र के संदर्भ पुस्तकालय में गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 383वाँ वाङ्मय सहित्य की स्थापना

 मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन दुर्गा शंकर मिश्र के संदर्भ पुस्तकालय में गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत 383वाँ वाङ्मय सहित्य की स्थापना



लखनऊ।गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत दुर्गा शंकर मिश्रा, मुख्य सचिव, उ.प्र. शासन, लखनऊ के संदर्भ पुस्तकालय में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 383वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्ती आर्किटेक्ट सुश्री स्वप्निल सिंह गंगवार ने अपने पूज्य नाना-नानी स्व. रामदास गंगवार एवं स्व. शांति देवी गंगवार की स्मृति में मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारियों को अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की। 

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि समाज में प्रतिष्ठित पदों पर विराजमान प्रमुख अधिकारी तक ऋषि के विचार पहुँचाने का लक्ष है। दुर्गा शंकर मिश्र ने गायत्री परिवार के प्रतिनिधियों को वाङ्मय साहित्य भेंट करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र देव, श्रीमती ऊषा सिंह, देवेन्द्र सिंह गंगवार, आर्किटेक्ट सुश्री स्वप्निल सिंह गंगवार, जितेन्द्र सिंह, वी.के. श्रीवास्तव पूर्व ई.एन.सी. पी.डब्लू.डी. यू.पी. इत्यादि उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
जनपद में चलाया गया सघन बैंक चेकिंग अभियान,
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र