स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बलिदान दिवस की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन
फतेहपुर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर दरियाव सिंह ठाकुर सुजान सिंह ठाकुर शिवदयाल सिंह रघुवंशी जमरावा ठाकुर निर्मल सिंह ठाकुर बख्तावर सिंह ठाकुर तुरंत सिंह स्वतंत्रता संग्राम के लिए संघर्ष करने के कारण ब्रिटिश सरकार द्वारा 6 मार्च 1858 को जिला कारागार फतेहपुर में एक साथ फांसी दे दी गई थी।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की बलिदान दिवस की पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियो व शहर के सम्मानित जनों द्वारा 166 वी पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन करके अमर बलदानिया को नमन किया गया और उनके कृतित्व का अनुसरण करके समाज की रक्षा का प्रण लिया गया.. उल्लेखनीय है कि 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में ठाकुर दरियाव सिंह व उनके पुत्र सुजान सिंह व क्रांतिकारी साथियों ने 10 जून 1857 को फतेहपुर पर विजय प्राप्त करने के बाद हिकमत उल्लाह को अपना कलेक्टर नियुक्त करके32 दिनों तक अपनी स्वतंत्र सरकार चलाई थी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष विजय सिंह गौर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारकयोगेश वरिष्ठ समाजसेवी अशोक तपस्वी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के मंडल उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष ठाकुर रवि सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपिका सिंह तोमर युवा जिलाध्यक्ष कल्पना सिंह, सरला सिंह तोमर, रवि परिहार सिविल लाइंस सभासद विनय तिवारी अजय प्रताप सिंह गजेंद्र सिंह कछवाह राम प्रताप सिंह चौहान रणवीर सिंह एडवोकेट इनकम टैक्स, ज्वाला सिंह, गुलाब सिंह सेंगर, वीरेंद्र सिंह तोमर, विभव परिहार, राज ठाकुर, चंदन राणा, आर्यन सिंह प्रसांत सिंह महेश सिंह गौरव शुक्ला मयंक तिवारी अमित मिश्रा अंशु प्रताप सिंह प्रेम भूषण सिंह, कृष्णा परिहार शालेंद्र तिवारी राज दिवेदी सुमित सिंह सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।