उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन कार्यालय में संपन्न

 उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक हाइड्रो इलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन कार्यालय में संपन्न



फतेहपुर।उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा की एक आवश्यक बैठक हाइड्रोइलेक्ट्रिक एंप्लाइज यूनियन कार्यालय यमुना भवन यमुना कॉलोनी देहरादून में आयोजित की गई।

सभा की अध्यक्षता उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ के प्रमुख महामंत्री प्रदीप कंसल तथा संचालन मोर्चा के संयोजक इंसारुल हक ने किया|

आज की सभा में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगम के कर्मचारियों द्वारा शासन के द्वारा समझौते का पालन न करने के कारण की जा रही हड़ताल पर चर्चा की गई|

उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा निगम कर्मचारियों की सभी मांगों को तत्काल मांगने तथा कर्मचारियों के साथ किसी भी उत्पीड़न आत्मक कार्रवाई किए जाने पर उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों का समर्थन करने का निर्णय लिया है|

इसके अतिरिक्त मोर्चा की बैठक में उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों में एसीपी शासनादेश के पश्चात उत्पन्न विसंगतियों जिसने कर्मचारियों के वेतन में रिकवरी न किए जाने,

एसीपी में ऑप्शन की व्यवस्था, एसीपी में अवर अभियंता को पूर्व की भांति सहायक अभियंता के समान वेतन अनुमन्य किए जाने, तथा इसके अतिरिक्त 14 सूत्रीय मांग पत्र के लंबित विषय जिनका निगम स्तर से निस्तारण किया जाना है पर तत्काल आदेश जारी करने की मांग की गई|

आज की मोर्चा की बैठक में निर्णय लिया गया कि तीनों ऊर्जा निगमों द्वारा शीघ्र अति शीघ्र कर्मचारियों की रिकवरी व अन्य मुद्दों पर कार्रवाई न किए जाने की स्थिति में मोर्चा अगली बैठक में निर्णय लेगा|

आज की सभा में इंजीनियर अमित रंजन, पंकज सैनी, विनोद ध्यानी, प्रमोद कुमार , राकेश शर्मा सुनील तवर,

,भानु प्रकाश जोशी, प्रदीप प्रकाश शर्मा, रविंद्र कुमार,

बीरबल सिंह रमेश भट्ट मोहन तिवारी आदि ने विचार रखे|

मोर्चा के द्वारा सभा के अंत मैं उत्तर प्रदेश सरकार से आंदोलनरत ऊर्जा निगम कर्मचारियों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की तथा मोर्चा ने स्पष्ट निर्णय लिया कि अगर कर्मचारियों के विरुद्ध कोई भी उत्पीड़न की कार्रवाई की जाती है तो उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा आंदोलन का पूर्ण समर्थन करेगा|

टिप्पणियाँ
Popular posts
धान के बटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई और उसकी पत्नी को दौड़ाकर उतारा मौत के घाट
चित्र
धड़ल्ले से चल रहा जुएं का खेल जनपद की पुलिस हुई फेल
चित्र
दबंग मां बेटियों ने महिला को लाठी डण्डों से पीट-पीट किया लहूलुहान
चित्र
अराजक तत्वों ने भाजपा महिला सभासद के घर में घुसकर किया मारपीट, एसपी से शिकायत
चित्र
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जिला इकाई फतेहपुर की नगर कमेटी गठन समारोह हुआ संपन्न*
चित्र