37वीं वाहिनी पीएसी ने जनजागरूकता अभियान चलाकर पर्यावरण के प्रति लोगों को किया जागरूक
कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर के द्वारा जनजागरूकता अभियान के तहत एक जागरूकता रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति शहरवासियों को जागरूक किया गया। जानकारी के अनुसार 37वीं वाहिनी पीएसी सेनानायक प्रदीप गुप्ता, आईपीएस के निर्देशन में केंद्र सरकार द्वारा जारी 'लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट' (मिशन लाइफ) अभियान 2022-23 का राज्य में प्रचार प्रसार एवं जन सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पीसी पुष्पेंद्र यादव के द्वारा शहर में विभिन्न जगहों/चौराहों पर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि ईंधन एक प्राकृतिक संसाधन है जो कि सीमित मात्रा में पृथ्वी पर उपलब्ध है। इसको जलाने व वाहनों में इसके उपयोग करने से पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती है। व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे प्रयासों की मदद से ईंधन की बचत की जा सकती है। पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत सिग्नल पर रेड लाइट के समय इंजन बंद व ग्रीन लाइट के समय इंजन स्टार्ट करने के बारे में लोगों को अवगत कराया तथा यह जानकारी साझा कि कैसे हम सबके प्रयास से कार्बन उत्सर्जन में 15/20% की कमी लाई जा सकती है।