अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा यात्री घायल सीएचसी भर्ती रेफर

 अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा यात्री घायल सीएचसी भर्ती रेफर



बिंदकी फतेहपुर। तेज रफ्तार अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट जाने से एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद भारी भीड़ लग रही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया चिकित्सक में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार जाफर गंज थाना क्षेत्र के पांडेपुर बंबा के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा सवार  भानु उम्र 25 वर्ष पुत्र रामपाल निवासी देवरी बुजुर्ग थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अपनी गाड़ी में लाकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

टिप्पणियाँ