विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे गए पौधे
जिला पंचायत सदस्य ने रोपित किये पौधे
बिंदकी फतेहपुर।वन विभाग द्वारा बिंदकी रेंज परिसर मे विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह भदौरिया सहित वन विभाग टीम ने आधे दर्जन पौधे रोपित किये।जि.पं.स.विक्रम सिंह ने कहा प्राणवायु है तो जीवन है और इसे बचाने के लिए एक एक पौधा जरूर रोपित करना चाहिए।इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी वसंत सिंह,वन दरोगा रवींद्र कुमार,श्रवण कुमार शुक्ला,वन रक्षक विवेक कुमार,महेंद्र प्रताप,रंजीत सिंह परिहार,भुवनेश्वर कुमार,विवेक शुक्ला,प्रभात शर्मा,ऋतुराज आदि रहे।