संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने करसूमा गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण

 संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने करसूमा गोवंश आश्रय स्थल का किया औचक निरीक्षण




फतेहपुर।सम्पूर्ण समाधान दिवस सदर में सूरज पटेल मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। समाधान दिवस में जनता की समस्याये सुनी गयीं तथा उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

समाधान दिवस के उपरान्त मुख्य विकास अधिकारी, फतेहपुर द्वारा विकास खण्ड बहुआ अन्तर्गत फतेहनगर करसूमा गौवंश आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। मौके पर नायब तहसीलदार (नगर), सम्बन्धित लेखपाल, ग्राम प्रधान व गौपालक उपस्थित रहे। गौशाला में 197 पशु संरक्षित पाये गये। हरा चारा, भूसा आदि की पर्याप्त उपलब्धता पायी गयी। पशुओं के पानी पीने हेतु बनायी गयी चरही में काई लगी थी जिसे तत्काल साफ कराने के निर्देश दिये गये। गौशाला में बाउन्ड्रीवॉल व पार्टीशन हेतु लगी जाली टूटी पायी गयी, जिसे ठीक कराने के निर्देश दिये गये। साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी।

तदोपरान्त नगर पालिका परिषद् अन्तर्गत कान्हा गौशाला का निरीक्षण किया गया। उक्त गौशाला का संचालन NGO वासु गौसेवा संस्थान द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार, उप पशुचिकित्साधिकारी रामधन त्रिपाठी, रवि प्रकाश पशुधन प्रसार अधिकारी, संस्था अध्यक्ष पुष्कर श्रीवास्तव व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। 

गौशाला में 460 पशु संरक्षित हैं। साफ-सफाई, हरा चारा, भूसा आदि की पर्याप्त उपलब्धता है। गौशाला के भीतर खाली पड़ी भूमि पर अतिरिक्त शेड का निर्माण कराते हुये और अधिक संख्या में पशु संरक्षित करने के निर्देश दिये गये। 

संस्था अध्यक्ष द्वारा अवगत कराया गया कि गौशाला में बनाये गये कण्डे बाहर भी निर्यात किये जा रहे हैं। अन्य गौवंश आश्रय स्थलों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व्यवसाय के उक्त मॉडल को अन्य गौशालाओं में भी लागू करने का सुझाव दिया गया।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र