कच्चे ईटो की दिवार गिरने से गृहस्वामी मलवे में दबकर हुआ घायल

 कच्चे ईटो की दिवार गिरने से गृहस्वामी मलवे में दबकर हुआ घायल 



फतेहपुर। जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में मकान की कच्ची ईटो की दीवार गिरने से गृहस्वामी दिवार के मलवे में दब गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो ग्रामीणों ने उसको मलवे से बाहर निकला। दिवार के मलव में दबने से गृहस्वामी घायल हो गया था। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के डीग्घ गांव निवासी स्वम्बर का 35 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र अपने घर में बैठा हुआ था। तभी उसके घर की कच्ची ईंटों से बनी दिवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर गई। वीरेंद्र दिवार के मलबे के नीचे दब गया घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचेकर वीरेंद्र को दिवार के मलवे से बाहर निकाला तो वह घायल हो गया था। तुरन्त परिजन उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने हालत गम्भीर देख प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
आयुष्मान भवः की बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में संपन्न हुई
चित्र
सेनानायक द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएसी के जवानों को शपथ दिलाकर उनके कर्तव्य को दिलाया गया याद
चित्र
हुंडई शोरूम रुमा में तिजोरी तोड़कर 08.50 लाख की चोरी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चित्र
सड़क में बिखरी गिट्टियों के कारण दुर्घटनाएं बड़ी
चित्र
यज्ञ करने से जीवन होता सफल :आचार्य विश्वव्रत शास्त्री
चित्र