खेत में मेड और मेड पर पेड वर्षा के चल रहे मौसम में अवश्य लगायें :- डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल

 खेत में मेड और मेड पर पेड वर्षा के चल रहे मौसम में अवश्य लगायें :- डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल



रिपोर्ट - श्रीकांत श्रीवास्तव


बाँदा - जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, राजकीय आश्रम पद्धति इण्टर काॅलेज हरदौली तथा ग्राम पतौरा में मेडबन्दी तथा तालाब निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम ग्राम पतौरा में मजरा गेडीमाफी में मेडबन्दी तथा पतौरा में अमृत सरोवर बडा तालाब बलखेरा का निरीक्षण किया। उन्होंने मजरे में ग्राम के निवासी बबलू के खेत में मेडबन्दी के पश्चात खेत में तैयार धान की बेड का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से कहा कि खेत में मेड और मेड पर पेड वर्षा के चल रहे मौसम में अवश्य लगायें। उन्होंने बास की खेती भी किये जाने हेतु प्रेरित किया। इसके साथ ही उन्होंने अमृत सरोवर का निरीक्षण करते हुए किये गये कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने सरोवर परिसर में मोहनी वृक्ष का रोपण करते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रधान व सचिव अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण करायें, जिसमें जन सहभागिता के साथ बच्चों को भी सम्मिलित किया जाए। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करने का संदेश दिया।

इसके पश्चात उन्होंने वृद्धाश्रम बांदा का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 69 वृद्धजन मौजूद मिले। उन्होंने सभी वृद्धजनों को फलों का वितरण किया तथा वृद्धजनों से भेंट करते हुए उन्हें वृद्धाश्रम में समय से नाश्ता,  भोजन एवं अन्य दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होने निर्देश दिये के वृद्धजनों को नाश्ते में कैल्शियम युक्त भोजन दिया जाए तथा भोजन का वितरण निर्धारित समय व मीनू के अनुरूप गुणवत्तायुक्त हो, इसमें किसी प्रकार की कमी नही होनी चाहिए। उन्होंने वृद्धाश्रम के किचन, वाॅशरूम आदि का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिये कि डायरिया की बीमारी को दृष्टिगत रखते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए, इसके साथ ही खाने के पहले साबुन से हाथ अवश्य धुलने के लिए प्रेरित कर व्यवस्था रखी जाए।

राजकीय आश्रम पद्धती विद्यालय हरदौली के निरीक्षण के दौरान 195 छात्र पाये गये। उन्होंने विद्यालय के छात्रों के रहने के कमरों, डायनिंग हाॅल, किचन तथा शौचलय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों को दलिया का वितरण करते हुए पाया गया। जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर एवं शौचालय आदि में गन्दगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के निर्देश वार्डेन/प्रबन्धक को दिये, अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा दी जाए तथा काॅलेज का समय-समय पर निरीक्षण नियमित रूप से किये जाने के निर्देश जिला समाज कल्याण अधिकारी को दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि छात्रों को निर्धारित मीनू के अनुसार ही बेहतर भोजन व नाश्ते का वितरण किया जाए। उन्होंने छात्रों को निर्देश दिये कि किसी प्रकार गन्दगी न फैलायें, विद्यालय को साफ-सुथरा रखें। निरीक्षण के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती गीता सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संजीव बघेल, ग्राम प्रधान विनीता त्रिपाठी, खण्ड विकास अधिकारी महुआ उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र