शिक्षिका की फांसी लगाकर संदिग्ध मौत पर पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

 शिक्षिका की फांसी लगाकर संदिग्ध मौत पर पति सहित चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज



बिंदकी फतेहपुर।बकेवर थाना की मुसाफा चौकी क्षेत्र के ग्राम कुचवारा में एक महिला शिक्षिका ने फांसी में लटक कर आत्महत्या कर लिया। परिजनों की सूचना पर मुसाफा पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुलाब चंद मौर्य ने मौके पर जाकर शव को फांसी के फंदे से निकला कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जानकारी के अनुसार मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जिसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने की है।

थाना बकेवर को दी गई तहरीर में संतोष उत्तम पुत्र स्वर्गीय राम शंकर उत्तम निवासी नसेनिया थाना जहानाबाद ने बताया है कि उसकी पुत्री अस्मिता जो कि जनपद औरैया के  राजकीय इंटर कॉलेज पाता में शिक्षिका है। उसकी शादी 18 फरवरी 2023 को अंकित उत्तम पुत्र विनोद कुमार उत्तम ग्राम कुचवारा पुलिस चौकी मुसाफा थाना बकेवर जनपद फतेहपुर में हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज में 50 लाख रुपए की मांग करते हुए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी भी देते रहे। ससुराल की प्रताड़ना से छुब्ध होकर उसकी पुत्री अस्मिता ने गत दिवस लगभग 4:00 बजे शाम नायलॉन की रस्सी से फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रारंभिक छानबीन में हत्या का मामला प्रतीत होता है। प्रथम दृष्टया इसी बात को लेकर ससुराली जनों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार अस्मिता के पति अंकित उत्तम पुत्र विनोद कुमार उत्तम, सास स्नेह लता पत्नी विनोद उत्तम, ससुर विनोद उत्तम पुत्र शिव शंकर, ननंद स्वाति उर्फ हैप्पी पुत्री विनोद उत्तम के खिलाफ वादी की सूचना के आधार पर मुकदमा संख्या 167/ 2023 धारा 498 ए / 304b / 323 / 506 भादंवि व डीपी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है‌। अभी तक अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है जिसके लिए पुलिस प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर नायब तहसीलदार व महिला कांस्टेबल की उपस्थिति में पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण करके शव को पोस्टमार्टम हेतु शव विच्छेदन गृह भेजा गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका अस्मिता जनपद औरैया के दिबियापुर ब्लॉक के राजकीय महिला इंटर कॉलेज पाता में शिक्षिका थी।जो अवकाश में ससुराल कुचवारा आई थी जहां उसने ससुरालीजनों की प्रताड़ना से आहत होकर फांसी फंदे में झूल गई। वही उसका पति अंकित उत्तम जनपद फतेहपुर की खागा तहसील के विजईपुर प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र