भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा--- विधायक सरोज कुरील
भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा--- विधायक सरोज कुरील
----- भाजपा द्वारा आयोजित किया गया नारी शक्ति वंदन सम्मेलन
बिंदकी फतेहपुर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति बंधन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद घाटमपुर क्षेत्र की विधायिका सरोज कुरील ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं का सबसे अधिक सम्मान बढ़ा है
    रविवार को नगर के ललौली रोड स्थित वेद गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी द्वारा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें अपने संबोधन में विधायक सरोज कुरील ने आगे कहा सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अपना वादा पूरा किया और आधी आबादी को 33% आरक्षण देकर महिलाओं को न्याय देने का काम किया इसके अलावा भाजपा सरकार में महिलाओं की सुरक्षा में इजाफा हुआ है इसके अलावा नारी शक्ति नारी सुरक्षा जैसे तमाम कार्यक्रम चलाकर महिलाओं और बेटियों को सशक्त बनाने का काम किया गया है इस मौके पर मौजूद बिंदकी क्षेत्र के विधायक जयकुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं का सम्मान सबसे अधिक केंद्र व राज्य सरकार के चलते हुआ है विधायक ने केंद्र बार राज्य सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि आज महिलाओं के साथ-साथ सभी को विभिन्न प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का काम किया गया है लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं स्वास्थ्य सेवा वृद्धावस्था पेंशन दिव्यांग पेंशन पात्र लोगों को कॉलोनी देने का काम किया जा रहा है इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष राधा साहू भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष रन्नो गुप्ता के अलावा महिला मोर्चा की नगर महामंत्री शालिनी श्रीवास्तव भाजपा नेत्री संगीता तिवारी भाजपा नेत्री स्वाति ओमर दो जयंती सचान सोमवती निषाद रचना हुसैन गीता गुप्ता मंजू साहू शशी पटेल चेतन सिंह सुनीता श्रीवास्तव के अलावा भाजपा नेता अतुल द्विवेदी अश्विनी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र