युवा मोर्चा: जिला कार्य समिति में सिखाए गए संगठन के गुर

 युवा मोर्चा: जिला कार्य समिति में सिखाए गए संगठन के गुर


 संगठन कार्य ईश्वरीय कार्य के समान: मुखलाल पाल

युवा मोर्चा के बल पर जीतेंगे लोकसभा चुनाव: सुनील साहू


फतेहपुर। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्य समिति का आयोजन पार्टी कार्यालय में किया गया। कार्य समिति में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सुनील साहू तथा जिला अध्यक्ष भाजपा मुखलाल पाल रहे। कार्यसमिति चार सत्रों में चलाई गई। कार्यसमिति के माध्यम से आए हुए जिला पदाधिकारी तथा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों को संगठन की रीतियों एवं नीतियों से अवगत कराते हुए कार्यकर्ता निर्माण की बात कही गई। उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने सभी युवाओं को बढ़-चढ़कर संगठन हित में कार्य करने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में रहे सुनील साहू ने सभी युवाओं को बूथ स्तर तक 20-20 कार्यकर्ता जोड़ने की बात कही। साथ ही सर्वप्रथम राष्ट्रहित फिर संगठन हित, समाज हित के उपरांत व्यक्तिगत हित की चिंता करने की सीख दी। वहीं युवाओं में ऊर्जा भरते हुए आगामी लोकसभा चुनाव के बाबत पूरी निष्ठा के साथ अधिक से अधिक लोगों तक संगठन पहुंचने की जिम्मेदारियां भी सौंपी। वही द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल ने समस्त पदाधिकारी की तुलना देवताओं के कार्य से की। उन्होंने कहा कि संगठन कार्य ईश्वरी कार्य के समकक्ष है। इसके उपरांत समापन सत्र में जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने बताया कि पूर्व चुनावों की भांति आगामी लोकसभा चुनाव भी युवाओं की ऊर्जा के बल पर ही जीतेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि संगठन के दिए गए समस्त कार्यों को पूरा युवा मोर्चा पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करेगा। कार्य समिति का संचालन जिला महामंत्री प्रसून तिवारी एवं ऐश्वर्य सिंह चंदेल ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विमलेश पांडे, गौरव अग्रहरि, सावन गुप्ता, कोमल सिंह, जिला मंत्री उदय प्रताप सिंह, राजवर्धन सिंह, शुभम त्रिपाठी, कुलदीप मौर्य, रोहित कश्यप समेत शिवम ओमर, सुयश अंबेडकर, आभाष मिश्रा, रोहित शर्मा, रोहित उत्तम  के अलावा नगर अध्यक्ष किशन शुक्ला, आयुष अग्रहरि, अभिषेक सिंह, सत्यम अग्रवाल, जुगेश सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, गौरव अग्रहरि, योगेंद्र अवस्थी, आशीष तिवारी, आलोक सिंह, चंद्रशेखर निषाद, संदीप साहू, गजेंद्र शुक्ला, शशांक कुमार, अभिषेक सैनी, शिवम पांडे, सचिन पांडे, नवनीत सिंह, राहुल सिंह, रोहित मौर्य, यश प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र