कार्तिक पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान

 कार्तिक पूर्णिमा पर ओमघाट में हुई गंगा आरती, भक्तों ने किया दीपदान                     



फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति एवं नमामि गंगे द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। गंगा आरती में मुख्य यजमान के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कारवाह ज्ञानेंद्र सिंह, जिला प्रचारक योगेश एवं एसडीएम सदर प्रभाकर त्रिपाठी, सीओ सिटी वीर सिंह मौजूद रहे। 

 गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने  दीपदान किया। गंगा आरती के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कारवाह ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि हम सब का कर्तव्य है की मां गंगा को स्वच्छ रखें।                

जिला प्रचारक योगेश ने कहा कि हम सभी को गंगा घाटों में साफ सफाई बनाये रखना चाहिये। गंगा नदी में किसी प्रकार का कूड़ा न डाले और जल को गंदा ना करें। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा पूर्णिमा पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया।

इस मौके पर गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता, सरजू प्रसाद शुक्ला,गंगा समग्र के धीरज सिंह राठौर सुयश गौतम, रविन्द्र सिंह, सुधांशु श्रीवास्तव, विवेक सिंह कविता रस्तोगी लक्ष्मी सिंह किरन सिंह,आशा त्रिपाठी वंदना गुप्ता , गौरव गुप्ता एडवोकेट,मनोज सोनी बीरेंद्र साहू, रजदीश यादव,सुरेंद्र पाठक सुमित गुप्ता  मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र