आतिशबाजी छुड़ाते समय किशोर का हाथ हुआ क्षतिग्रस्त
आतिशबाजी छुड़ाते समय किशोर का हाथ हुआ क्षतिग्रस्त
फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के लोची का डेरा गांव में एक किशोर दीपावली पर्व पर घर के बाहर आतिशबाजी छुड़ा रहा था। तभी एक पटाखा उसके हाथ में ही छूट गया। जिससे उसका हाथ क्षतिग्रस्त हो गया तुरंत परिजन ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस घायल अवस्था में किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के लोची का डेरा गांव निवासी फूलचंद का 14 वर्षीय पुत्र आशीष बीती शाम दिपावली पर्व के मौके पर घर के बाहर आतिशबाजी छुड़ा रहा था। तभी एक पटाखा उसके हाथ में ही छूट गया। जिससे उसका हाथ क्षतिग्रस्त हो गया तुरंत परिजन ने घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भारती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
टिप्पणियाँ