दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल

 दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल


---- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती

बिंदकी फतेहपुर

दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग गंभीर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा तीनों घायलों को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया

     जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारवा गांव के समीप दो बाईकों में तेज चक्कर हो गई जिसमें एक बाइक में सवार शत्रुघ्न सिंह उम्र 55 वर्ष तथा उनकी पुत्री आकृति देवी उम्र 23 वर्ष निवासी कीर्ति खेड़ा थाना ललौली जनपद फतेहपुर घायल हो गए वह इसी दुर्घटना में दूसरी बाइक में सवार सुमित कुमार उम्र 18 वर्ष पुत्र सुरेश कुमार निवासी रावतपुर नारईचा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा मौके पर भारी भीड़ लग गई सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तीनों घायलों को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया

टिप्पणियाँ