बाइक सवार दम्पति को ई-रिक्से ने मारी टक्कर, दोनो घायल, पत्नी गम्भीर

 बाइक सवार दम्पति को ई-रिक्से ने मारी टक्कर, दोनो घायल, पत्नी गम्भीर



फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गाँव के समीप ई-रिक्से ने बाइक सवार दम्पति को टक्कर मार दिया। जिससे पति-पत्नी दोनो घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनो उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र के नया नगर निवासी अशद उल्ला अपनी 40 वर्षीय पत्नी ताहेरा बेगम को बाइक पर सवार कर फतेहपुर जनपद रिस्तेदारी में आया था। जब उसकी बाइक खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गाँव के समीप पहुंची तभी ई-रिक्सा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार पत्नी गम्भीर रूप से व पति मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानियो ने सरकारी 108 एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
एक महीने पहले चोरी हुई बोलेरो गाड़ी,पुलिस ने नहीं दर्ज की कोई एफआईआर
चित्र
असोथर पुलिस ने नहर से अज्ञात महिला का बहता हुआ शव किया बरामद,जांच पड़ताल जारी
चित्र
घर में बंधक बना तमंचे की नोक पर युवती से युवक ने किया दुष्कर्म
चित्र
बाबा जी से फोन का रिश्ता आखिर क्या कहलाता है!... मोबाइल को लेकर नागा संन्यासियों के अपने-अपने तर्क*
चित्र