कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार के विधायक अजय कपूर भाजपा में हुए शामिल

 कांग्रेस को बड़ा झटका, तीन बार के विधायक अजय कपूर भाजपा में हुए शामिल



न्यूज़।आगामी लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कानपुर से 3 बार के विधायक अजय कपूर ने बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, बिहार के सह प्रभारी भी थे। अजय कपूर के भाजपा में जाने के बाद से कानपुर के कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका लगा है। अजय कपूर, यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के रिश्तेदार भी हैं। सपा गठबंधन के बाद कानपुर की लोकसभा सीट कांग्रेस के खाते में आ गई थी। ऐसे में माना जा रहा था कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 में कानपुर सीट से अजय कपूर को टिकट देगी। प्रदेश स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक में भेजे गए दावेदारों के पैनल में उनका नाम सबसे ऊपर था।

टिप्पणियाँ