डाईवर्जन के लिए रखे पत्थर से टकराकर बाइक सवार दो लोग घायल
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र बाईपास नेशनल हाइवे 2 पर स्थित शाईं ढाबा के समीप बाइक सवार डाइवर्जन के लिए रखे पत्थर से टकरा गया। जिससे बाइक पर सावार दोनो लोग घायल हो गए। घायल अवस्था मे इलाज के लिए उनको नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुंचा गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के एदमाद दौली थाना क्षेत्र के राम बाग निवासी स्व. भगवान कश्यप का 38 वर्षीय पुत्र लखन कश्यप व गाँव निवासी रामू कश्यप का 18 वर्षीय पुत्र वायु कश्यप दोनो बाइक पर सवार होकर कौशाम्बी जनपद के सैनी जा रहे थे। जब उनकी बाइक बीती रात 1: 30 बजे फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 बाई पास पर स्थित शाईं ढाबा के समीप पहुंची तभी डाइवर्जन के लिए रखे पत्थर से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार दोनो घायल हो गए घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी 108 एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर भर्ती कर इलाज कर रहे है।