जागृत मंच के नेतृत्व में सदर विधायक ने रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 जागृत मंच के नेतृत्व में सदर विधायक ने रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण



 फतेहपुर। रानी अवंतीबाई का बलिदान दिवस के अवसर पर जागृत मंच लोधी महासभा के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन शहर के अवंतीबाई चौराहा पर किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सपा से सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने मंच की अध्यक्ष के साथ रानी अवंतीबाई के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने कहा कि यह बहुत ही गौरव की बात है कि रानी अवंतीबाई लोधी हमारे समाज का मान बढ़ाया है।उन्होंने देश को आजादी दिलाने के लिए और स्वाभिमान की रक्षा लिए अंग्रेजी हुकूमत से अपनी अंतिम सांस तक ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी।वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी पहली महिला थी जिन्होंने आजादी के लिए अपनी जान दिया था।रानी अवंतीबाई का जन्म 16 अगस्त 1831 में हुआ था और रामगढ़ की  महारानी अवंतीबाई रेवांचल के युद्ध 1857 की मुख्य सूत्रधार थी।अंग्रेजी हुकूमत से लड़ते हुए 1858 में इनकी मौत हुई थी।

जागृत मंच लोधी महासभा की जिलाध्यक्ष राजरानी ने कहा कि वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान को भुलाया नही जा सकता है।अंग्रेजी हुकूमत की ईंट से ईंट बजा देने वाली देश की पहली महिला थी।कार्यक्रम में नरेंद्र लोधी उपाध्यक्ष, राम लोधी,रवि लोधी,जय सिंह लोधी,रघुवीर लोधी,उर्मिला लोधी,उदय लोधी,राज लोधी,अंकित लोधी,अंकुश लोधी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
Popular posts
खंभापुर में विशाल भंडारे का आयोजन कर समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने मनाई माता-पिता की 53वी वैवाहिक वर्षगांठ
चित्र
यूपी में राशन कार्डधारकों को बड़ी राहत, शादी के बाद लड़कियों के नाम राशन कार्ड में अपने आप जुड़ेंगे
चित्र
खागा नौबस्ता सड़क सत्याग्रह विधायक के सक्रिय प्रयास वा लोक निर्माण विभाग के मंत्री के ठोस आश्वासन पर स्थगित
चित्र
राशन कार्ड धारकों को 30 म‌ई से 10 जून तक मिलेगी खाद्यान्न सामग्री
चित्र
शासन ने बढ़ाया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की धनराशि
चित्र