दुर्घटना में पैनम फैक्ट्री के श्रमिक की मौत, फैक्ट्री प्रबंधन ने दिया 15 लाख का मुआवजा बिदकी/ फतेहपुर। चौडगरा स्थित पैनम फैक्ट्री में एक श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई। श्रमिक की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। गरीब श्रमिक परिवार को 15 लाख का पैनम फैक्ट्री प्रबंधन ने मुआवजा देकर मामले में सुलह समझौता कर लिया। श्रमिक को 5 लाख दुर्घटना बीमा की मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार चौडगरा गोधरौली के मध्य स्थित पैनम फैक्ट्री में रतनपुर पधारा निवासी कमलेश पाल 33 वर्ष पुत्र रामपाल (हाइड्रा)क्रेन हेल्पर के पद पर पिछले तीन साल से काम कर रहा था। आज सोमवार की सुबह काम करते समय अचानक ऊपर से लोहा गिर गया जिससे श्रमिक के दोनों पैर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए जिसे तत्काल कानपुर इलाज के लिए ले‌ जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। मौज की खबर मिलते ही मृतक श्रमिक की पत्नी रेखा देवी रोते हुए बेहोश हो गई जिसे किसी तरह होश में‌ लाया गया।मृतक अपने पीछे एक लड़का आयुष 13 वर्ष, बेटी मान्या 10 वर्ष व अंश 6 वर्ष छोड गया। मृतक श्रमिक के परिजनों की दयनीय स्थिति को देखते हुए पैनम फैक्ट्री प्रबंधन ने 15 लाख का मुआवजा देकर मामले में सुलह समझौता कर लिया। मृतक को दुर्घटना बीमा का 5 लाख बीमा कम्पनी देगी।

 दुर्घटना में पैनम फैक्ट्री के श्रमिक की मौत, फैक्ट्री प्रबंधन ने दिया 15 लाख का मुआवजा



बिदकी/ फतेहपुर। चौडगरा स्थित पैनम फैक्ट्री में एक श्रमिक की दुर्घटना में मौत हो गई। श्रमिक की मौत की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। गरीब श्रमिक परिवार को 15 लाख का पैनम फैक्ट्री प्रबंधन ने मुआवजा देकर मामले में सुलह समझौता कर लिया। श्रमिक को 5 लाख दुर्घटना बीमा की मिलेगा। 

मिली जानकारी के अनुसार चौडगरा गोधरौली के मध्य स्थित पैनम फैक्ट्री में रतनपुर पधारा निवासी कमलेश पाल  33 वर्ष पुत्र रामपाल (हाइड्रा)क्रेन हेल्पर के पद पर पिछले तीन साल से काम कर रहा था। आज सोमवार की सुबह काम करते समय अचानक ऊपर से लोहा गिर गया जिससे श्रमिक के दोनों पैर गम्भीर रूप से जख्मी हो गए जिसे तत्काल कानपुर इलाज के लिए ले‌ जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई। मौज की खबर मिलते ही मृतक श्रमिक की पत्नी रेखा देवी रोते हुए बेहोश हो गई जिसे किसी तरह होश में‌ लाया गया।मृतक अपने पीछे एक लड़का आयुष 13 वर्ष, बेटी मान्या 10 वर्ष व अंश 6 वर्ष छोड गया। मृतक श्रमिक के परिजनों की दयनीय स्थिति को देखते हुए पैनम फैक्ट्री प्रबंधन ने 15 लाख का मुआवजा देकर मामले में सुलह समझौता कर लिया। मृतक को दुर्घटना बीमा का 5 लाख बीमा कम्पनी देगी।


टिप्पणियाँ