माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या

 माता भूमि: पुत्रो अहं पृथिव्या 




विश्व पृथ्वी दिवस पर जैविक कृषि गोष्टी का हुआ आयोजन 


बुंदेलखंड राष्ट्र समिति ने पर्यावरण संरक्षण  संकल्प दिलाया 

खागा ( फतेहपुर ) :  खागा नगर में तुलासी हाल में सोमवार को विश्व पृथ्वी दिवस पर जैविक कृषि गोष्ठी आयोजित किया गया l 

बुन्देलखण्ड राष्ट्र समिति द्वारा  आयोजित  कार्यक्रम में धरती माता के संरक्षण संकल्प लिया गया l समिति के केंद्रीय अध्यक्ष , पर्यावरण विद जल जंगल जमीन बचे राज्य बुंदेलखंड बने के लिए संघर्ष कर रहे प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि पृथ्वी जिसे हम मां कहते है l सभी जीवों की जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान को होती है। पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है।

केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय ने बताया कि  प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इस कदर बड़ गया है कि अगर समय से पहले हम नही चेते तो सभी संसाधन खत्म हो सकते है l ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को 'पृथ्वी दिवस' मनाया जाता है l

पृथ्वी बचाने के लिये रसायन मुक्त खेती क़ी ओर हमें लौटना होगा यें बात मुख्य वक्ता जैविक क़ृषि के लिये समर्पित से नि एयर फ़ोर्स अधिकारी डी एस राजावत नें कही l

उरइ से चल कर जैविक कृषि के जागरूकता अभियान से जुड़े विनय शुक्ला नें किसानो को विस्तार से जैविक क़ृषि के बारे मे बताया l

मुख्य रूप से महेन्द्र सिंह, राम प्रकाश तिवारी,  महेश पांडेय, राज बहादुर मौर्या, महेश तिवारी, बसंत पासवान आदि रहें l

टिप्पणियाँ
Popular posts
सिर्फ इन लोगों को मुफ्त बिजली देगी सरकार, जानिए कैसे मिलेगा इसका लाभ
चित्र
सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण से तनाव, हिंदू संगठनों ने की महापंचायत
चित्र
असोथर बैंक के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं ग्राहक अभिनंदन के साथ किया गया वृक्षारोपण
चित्र
शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने हेतु सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर पद के लिए कैंप लगाकर की गई भर्ती
चित्र
गलत उपचार से भैंस की हुई मौत,झोला छाप फरार
चित्र