सम्पूर्ण समाधान दिवस" 20. जुलाई .2024 के स्थान पर 22 जुलाई .2024 को होगा आयोजन
बाँदा - "सम्पूर्ण समाधान दिवस" माह जुलाई, 2024 के तृतीय शनिवार दिनांक 20.7.2024 के स्थान पर सोमवार दिनांक 22.7.2024 को आहूत किये जाने के संबंध में।
"सम्पूर्ण समाधान दिवस" प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर प्रातः 10.00 बजे से 02.00 बजे तक आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन के द्वारा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत दिनांक 20.7.2024 (माह का तृतीय शनिवार) को एक ही दिवस में 36.50 करोड पौधारोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, इस हेतु मा० जनप्रतिनिधियों के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गयी है। इस संबंध में शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त निदेश हुआ है कि "सम्पूर्ण समाधान दिवस" माह जुलाई, 2024 के तृतीय शनिवार दिनांक 20.7.2024 के स्थान पर दिनांक 22.7.2024 (सोमवार) को आयोजित किया जाये।