पुश्तैनी जमीन पर रिटायर्ड दरोगा जबरन करवा रहा मंदिर का निर्माण, पीड़ित महिलाओं ने डीएम- एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पुश्तैनी जमीन पर रिटायर्ड दरोगा जबरन करवा रहा मंदिर का निर्माण, पीड़ित महिलाओं ने डीएम- एसपी से लगाई न्याय की गुहार

फतेहपुर।थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से ऐसा मामला प्रकाश में आया है,जिसमें पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन पर पुलिस विभाग से रिटायर दरोगा जबरन उनके घर के सामने स्थित चबूतरे पर मंदिर का निर्माण कर रहा है और जब वह लोग मना करते हैं तो रिटायर्ड दरोगा गाली गलौज करते हुए धमकी देता है। पुलिस पक्ष का कहना है कि इंसाफ की गुहार लगाने वह लोग थाने गए थे, किंतु उन्हें इंसाफ नहीं मिला। राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे जिससे आहत होकर पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
जिले के थरियांव थाना अंतर्गत रामपुर थरियाव गांव निवासिनी पुष्पा देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश सिंह व सावित्री देवी पत्नी राजू सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनके पुश्तैनी मकान के ठीक सामने करीब 100 वर्ष पुराना  उनकी ज़मीन पर चबूतरा बना है जिसमें लसगरिया बाबा कीमूर्ति स्थापित है। महिलाओं ने बताया कि पुलिस विभाग से रिटायर दरोगा याजवेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय गुलाब सिंह गुंडई व दबंगई के बल पर उसी स्थान पर जबरन मंदिर का निर्माण कर रहा है। जब मंदिर निर्माण न करने को लेकर कहा जाता है तो उक्त रिटायर दरोगा गाली गलौज एवं धमकी देने पर आमादा हो जाता है। महिलाओं ने बताया कि इस मामले की शिकायत थरियाव थाने में कई बार की, किंतु वहां से कोई कार्रवाई नहीं की गई और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी साथ नहीं दे रहे हैं। महिलाओं ने बताया की आज पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
टिप्पणियाँ
Popular posts
पत्नी के सपनों को पंख देकर खुद अकेला रह गया पति: कानपुर के बजरंग भदौरिया की कहानी*
चित्र
फतेहपुर हाईवे पर छोड़ी गई 7 साल की मासूम बच्ची,पुलिस जांच में जुटी
चित्र
अवैध हरे गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
चित्र
स्वामित्व योजना के तहत बांटी गईं 50467 घरौनियां, PM-CM के उद्धबोधन का दिखाया लाइव प्रसारण*
चित्र
बस में लगी भीषण आग…धू-धूकर जली, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, चालक और परिचालक ने कूदकर बचाई जान*
चित्र