25 वर्षों की आम जनमानस की समस्या का खात्मा
25 वर्षों की आम जनमानस की समस्या का खात्मा

ग्रीन वार्ड तथा क्लीन वार्ड बनाने की दिशा में अग्रसर। पार्षद योगेंद्र शर्मा 


कानपुर।नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 भाजपा पार्षद योगेंद्र शर्मा यश के द्वारा दामोदर नगर स्थित 3 सड़को का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर पार्षद योगेंद्र शर्मा ने बताया कि तकरीबन 25 लाख रुपए की लागत की 3 सड़को का भूमि पूजन विधि विधान से पुरोहितो के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि विगत 25 वर्षों से सड़के बनी ही नहीं थी। जिससे समस्त क्षेत्रवासियों को अत्यधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने वार्ड की जिम्मेदारी संभालते ही वार्ड 65 को आदर्श वार्ड बनाने की दिशा में कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। आने वाले वर्षो में वह अपने वार्ड को ग्रीन वार्ड क्लीन वार्ड बनाने जा रहे हैं। पार्षद योगेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर की महापौर प्रमिला पाण्डेय के द्वारा निरन्तर समीक्षा कर नगर के समस्त वार्डो की नालियां इंटर लाकिंग तथा सड़को को बनाने तथा सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित तिवारी आनंद सिंह बिट्टू परिहार देवेन्द्र सिंह राजीव गुप्ता बीनू शर्मा विजय वर्मा राजेश शुक्ला संजय त्रिवेदी छोटे सिंह ऋतिक शर्मा प्रज्जुल गुप्ता अभिषेक सिंह विकास कसेरा सोनू वर्मा नरेन्द्र शर्मा मेहुल गुप्ता बउवन शुक्ला नंदू गुप्ता मोनू सोनकर सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ