इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन ने अमर शहीद राजेश की तृतीय पुण्यतिथि बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी
फतेहपुर। ब्लॉक अमौली ग्राम खदरा में अमर शहीद राजेश कुमार की तीसरी पुण्यतिथि बहुत ही हर्ष के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक राजेंद्र पटेल की उपस्थिती रही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन वेटरंस आर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष वेटरन आर बी मिश्रा व प्रदेश महासचिव वेटरन बाबू सिंह बघेल एवं उत्तर प्रदेश प्रवक्ता कन्नौज जिला अध्यक्ष वेटरन रविंद्र सिंह यादव(सेना मेडल) की रही। इसके अलावा सम्मानित संगठन के पदाधिकारीयों में कन्नौज जनपद के पदाधिकारी व सम्मानित सदस्य एवं फतेहपुर जनपद के जिला अध्यक्ष वेटरन राजकुमार सिंह राठौर, जिला संयोजक वेटरन वीरेंद्र सिंह कछवाह जिला जनसंपर्क अधिकारी वेटरन सुशील कुमार तिवारी, वेटरन भीम सिंह वेटरन जितेंद्र सिंह एवं संगठन के कई सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही। अमर शहीद राजेश के माता-पिता को अंग वस्त्र पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष आरबी मिश्रा एवं क्षेत्रीय विधायक विधायक राजेंद्र पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रवक्ता जिला अध्यक्ष कन्नौज वेटरन रविंद्र सिंह यादव (सेना मेडल) के द्वारा राष्ट्रध्वज शहीद के पिता को देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए सभी सम्मानित जनों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस प्रकार ग्राम खदरा में बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ शहीद उत्सव मनाया गया। फतेहपुर जिला अध्यक्ष वेटरन राजकुमार सिंह राठौर ने प्रदेश ,कानपुर, कन्नौज से आए हुए सम्मानित संगठन के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को कार्यक्रम में आकर शोभा बढ़ाने के लिए जिले की समस्त टीम की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रकट किया।