चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर
चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर, डॉक्टर ने किया रेफर

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र में महिला चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत अपने वाहन से उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया निवासी मनीष कुमार द्विवेदी की 45 वर्षीय पत्नी अनीता देवी अपने परिजनों के साथ चित्रकूट जनपद गई थी। वहां से बाइक पर अपने देवर विनय कुमार द्विवेदी के साथ वापस लौटते समय वह चलती बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने निजी वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों से अनीता देवी को कानपुर मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दिया। वही खबर लिखे जाने तक उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अपहरण व फिरौती की घटना का खुलासा करते हुएपुलिस ने आठ लोगों को किया गिरफ्तार
चित्र
खेत में पानी लगाने गए किसान की हत्या, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
चित्र
जिलाधिकारी जे.रीभा ने पुष्टाहार उत्पादन इकाई का किया निरीक्षण
चित्र
एक बार फिर सुर्खियों में राजा भईया व उनकी पत्नी भवानी सिंह का विवाद
चित्र
असोथर,सरकंडी पहुंची संवैधानिक अधिकार यात्रा,मंत्री संजय निषाद, विधायक विकास गुप्ता का हुआ जोरदार स्वागत
चित्र